Welcome to Jhabua Hulchul
Click to listen highlighted text!
Welcome to Jhabua Hulchul
खवासा डेस्क। खवासा पुलिस ने फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थायी वारंटियों सहित एक अन्य फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार चार साल से फरार आरोपी गुड्डू पिता झीतरा गणावा, निवासी तेजपुरा और तीन साल से फरार आरोपी सुभाष पिता चतरसिंह कटारा, निवासी नौगांवा नगला दोनों स्थायी वारंटी थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायलय समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
वहीं 8 साल से फरार आरोपी मुकेश पिता रमेश अमलियार, निवासी सेमलिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायलय भेजा।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल सिंह घुरैया, एएसआई हरेसिंह मुवेल, प्रधान आरक्षक 108 शेरसिंह, प्रधान आरक्षक 85 पप्पू सिंह, आरक्षक 469 दिनेश गामड़, आरक्षक 421 गरासिंह, आरक्षक 31 दिनेश डोडियार एवं आरक्षक 249 राहुल रावत की सराहनीय भूमिका रही।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!