Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
हरिनगर

हरीनगर में नवरात्रि पर्व को लेकर बैठक आयोजित,,,शांतिपूर्वक एवं धूमधाम से पर्व मनाने का लिया निर्णय, सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर…

हरीनगर@मुकेश परमार

आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्वक, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाने को लेकर हरी नगर स्थित अंबे माता मंदिर चौक पर नवदुर्गा मित्र मंडल समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और तैयारियों को लेकर सहमति बनाई गई।

बैठक में तय किया गया कि नगर में स्थापित होने वाले नवदुर्गा पंडालों में सुरक्षा एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही माता की प्रतिमा स्थापना से पूर्व गांव में जुलूस निकाला जाएगा। नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए समिति के सदस्यों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बैठक में नवदुर्गा मित्र मंडल समिति के अध्यक्ष गोलू पांचाल, उपाध्यक्ष रवि भटेवरा, कोषाध्यक्ष दीवान भटेवरा एवं समिति संरक्षक कमलेश डामोर सहित समिति के सदस्य एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान कमलेश मकवाना, राकेश मकवाना, कान्हा मकवाना, भूपेंद्र मकवाना, राजू परमार, मनोहर भटेवरा, प्रवीण परमार, लाला परमार, अंकित पांचाल, सचिन भटेवरा, अमृत मकवाना, हरीश मकवाना, जगदीश परमार, नारायण मकवाना, कैलाश हाड़ा, गोपाल परमार, देवेंद्र भटेवरा, महेश मकवाना, प्रताप मकवाना, राजू मकवाना, अनिल डामोर, पिंटू, अक्षय संजय, फोटोग्राफर मुकेश परमार सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने नवरात्रि पर्व को आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सौहार्द के साथ मनाने तथा आयोजन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!