स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामूहिक श्रमदान एवं सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत नगर परिषद मेघनगर एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेघनगर में सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालसिंह सिंह राठौर,स्वच्छता निरीक्षक सोहन रावत ,अधिकारी-कर्मचारियों, सफाई मित्रों एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेश मेड़ा , डॉ.लेखराज भरपोड़ा , डॉ.अनुशा कटारा अमले द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता का संदेश दिया गया।
इसी अवसर पर सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच हेतु हेल्थ चेकअप शिविर भी आयोजित किया गया। जिसमें कुल 72 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण बीएमओ डॉ. विनोद नायक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया। सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि सफाई मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर परिषद द्वारा आमजन से स्वच्छता ही सेवा अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा “स्वच्छ नगर–स्वस्थ नगर” के संकल्प को साकार करने की अपील की गई।




