खवासा

बिरसा मुंडा जयंती पर कबड्डी प्रतियोगिता: बेड़ावा प्रथम, खवासा द्वितीय,,,,विजेता को 5100 और उपविजेता को 3100 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया…

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत परिसर में शाम को आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कबड्डी के मैदान में खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने अपने दमखम, फुर्ती और शानदार खेल कौशल से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे आयोजन के दौरान खेल को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसिंह चौधरी, मनोहर बारिया एवं पत्रकार आयुष पाटीदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। विभिन्न टीमों के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया।

बेड़ावा ने मारी बाजी, खवासा की टीम दूसरे स्थान पर

प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबलों में
बेड़ावा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को सरपंच गंगा बाई खराड़ी की ओर से 5100 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं खवासा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उपविजेता टीम को उपसरपंच मनोहर बारिया की ओर से 3100 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की पहल…

ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को उत्साहपूर्वक मनाने के साथ ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना रहा। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। साथ ही जनजातीय गौरव, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!