बामनिया@जीतेंद्र बैरागी
क्षेत्र में ओवरलोडिंग कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ बामनिया पुलिस ने सख्ती दिखाई। चौकी पुलिस ने जांच अभियान चलाकर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।
चौकी प्रभारी सुशील भयड़िया ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां नहीं बैठाने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ निगरानी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस पहल को सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!