रानी दुर्गावती की जयंती पर हुआ व्याख्यान व शपथ समारोह….

परवलिया@उमेश पाटीदार
रानी दुर्गावती जन्मोत्सव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदरानी में बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया गया कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आरोग्य भारती जिला टोली सदस्य श्रीमती खुशबू नायक थी उन्होंने अपने व्यक्तव में रानी दुर्गावती का देश के प्रति अपना सर्वोच्च बलिदान पर विचार व्यक्त किया, विस्तृत से उन्होंने जानकारी देते हुए की 500 से अधिक वर्ष आज रानी दुर्गावती के जन्म जयंती पर हो चुके हैं वह पत्नी के साथ एक मां भी थी और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शासिका रही है बचपन से ही वह तलवार, तीर चलाना और घोड़े की सवारी करना पसंद था उन्होंने रानी दुर्गावती एक गोंड समाज से थी और जनजाति समाज में ऐसी कई वीरांगना हुई उनमें से एक रानी दुर्गावती थी वह अपने बाल्य काल से ही अनेकों प्रतिभाओं की धनी थी, रानी दुर्गावती के जन्म जयंती पर संकल्प कार्यक्रम भी आयोजित हुआ उनका साहस पराक्रम प्रेरणा संस्कृति राष्ट्र प्रेम यह सब विद्यार्थी अपने जीवन में अपनाएंगे नारी शक्ति का सम्मान करेंगे।
अंत मे उन्होंने कहा की “जिस धारा की रज में राम की मर्यादा है जिसकी हवाओं में कृष्ण का संदेश है जिसकी मिट्टी में महाराणा का स्वाभिमान और रानी दुर्गावती का शौर्य है उस पुण्य भूमि मां भारती के चरणों में शत-शत नमन करती हूं वंदन करती हूं।”
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य रमेश झनिया समस्त स्टाफ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


