खवासा
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर खवासा में जागरूकता शिविर,,,आमजन को दी जाएगी योजना की जानकारी, सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित…

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 7 अक्टूबर 2026 को खवासा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं सौर ऊर्जा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
शिविर में योजना के तहत मिलने वाले अनुदान (सब्सिडी), बैंक ऋण की सुविधा, सोलर संयंत्र स्थापना की प्रक्रिया, बिजली बिल में संभावित बचत तथा सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी।
आयोजकों के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ना, बिजली खर्च में राहत दिलाना तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है। शिविर के माध्यम से नागरिकों को योजना की पूरी प्रक्रिया समझाने के साथ सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
आमजन से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी प्राप्त करें और योजना का लाभ उठाएं।
दिनांक: 7 अक्टूबर 2026
समय: सुबह 10 बजे से
स्थान: ग्राम पंचायत भवन, खवासा
आयोजक: मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, झाबुआ





