पेटलावद

पेटलावद में तीन दिवसीय अणु स्मृति दिवस रहा ऐतिहासिक अंतिम दिन हुए 121 सामूहिक एकासने व अन्य आराधनाए

पेटलावद डेस्क। प्रवर्तक पूज्य श्री आचार्य उमेश मुनि जी महाराज साहब की स्मृति में पेटलावद स्थानक में विराजित साध्वीश्री रुचिताजी महाराज, साध्वीश्री आशा श्रीजी महाराज साहब, साध्वीश्री सौम्य प्रभा जी महाराज साहब और साध्वीश्री हर्षा जी महाराज साहब ठाणा-4 की प्रेरणा से व स्थानकवासी श्री संघ एवं धर्मदास गण परिषद के आह्वान पर 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक तीन दिवसीय अणु स्मृति धार्मिक समारोह के अंतर्गत सामायिक, स्वाध्याय जब तब के साथ मनाया गया इस तीन दिवसीय अनु स्मृति समारोह के तीसरे व अंतिम दिन चंदनमल चाणोदिया ने पांच श्रीमती कुसुम मेहता ने तीन कुमारी टीया चाणोदीया ने तीन उपवास के साथ गुरु श्रध्दा का समर्पण किया साथ ही आज 121 से अधिक एकासन हुए। खुशबू गार्डन में सामूहिक जाप हुए जिसमें समग्र जैन समाज के लोगों ने भाग लिया। साध्वी श्री रुचिता जी महाराज साहब साध्वी श्री आशा श्री जी महाराज साहब ने भी आचार्य श्री उमेश मुनि जी को स्मरण कर कयी संस्मरण सुनाए। सभा में पूर्व श्री संघ अध्यक्ष नरेंद्र कटकानी ने कहा आचार्य श्री ने पूरा जीवन शुद्ध सोने के रूप में जिया।1991 मे पेटलावद का आपका चातुर्मास श्री संघ के लिए अनुपम उदाहरण था।जिसने पेटलावद की दिशा व दशा बदल दी। स्वाध्यायी सोहनलाल चाणोदिया ने कहा गुरुदेव सूर्य चन्द्रमा दोनों की योग्यता वाले थे। जो सत्य व आगम को प्राण से ज्यादा महत्व देते थे।वह स्वच्छंदता नहीं स्वतंत्र बनने की प्रेरणा देते थे। राजमल पटवा श्वेता कटकानी ने भाव रखें बहू मंडल व महिला मंडल ने स्तवन प्रस्तुत किया। संचालन पदम मेहता ने किया। संघ अध्यक्ष अशोक मेहता ने बताया बताया अजीत शांतिलाल गादीया ने तीन दिन तक अपना परिसर खुशबू गार्डन निशुल्क प्रदान कर लाभ लिया संघ उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है। 3 दिन के आयोजन में कई भक्तों ने हृदय से सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाया। विशेष रूप से उपाध्यक्ष कांतिलाल झाड़मता, बहू मंडल अध्यक्ष सोनम भंडारी ,महिला मंडल अध्यक्ष आशा भंडारी ,नवयुवक मंडल अध्यक्ष हर्ष चाणोदीया, मणिलाल मेहता, अनूप मेहता, संजय चाणोदीया ,राहुल मुथा, संतोष बी मेहता ,संतोष आर मेहता, संतोष गुजराती, अंकित मुरार, लोकेन्द्र पारलेचा, काजू मेहता ,शुभम मुरार, शुभम सोलंकी, ऋषभ कटकानी, ॠषभ मुरार,शरद भंडारी ,अभय कटारिया, शुभम गांधी, चेतन कटकानी, विपुल मेहता ,अंकित भंडारी ,स्वप्निल भंडारी ,नयन भंडारी ,ऋषभ सेठिया ,अशोक झाड़मता मयंक मोदी, विनय चाणोदीया ,सदींप बरबेटा कीर्तिश सी चाणोदिया ,काजू मेहता आदि सहित सभी दानदाताओं के प्रति श्री संघ अध्यक्ष ने कृतज्ञता ज्ञापित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!