Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
मेघनगर

रोटरी क्लब अपना मेघनगर ने सेवा, बाल कल्याण और राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा सेवा, शिक्षा, बाल कल्याण एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस को सार्थक रूप से मनाया गया।

14 अगस्त को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, खच्चरटोड़ी में बच्चों के मनोरंजन एवं सर्वांगीण विकास के लिए नवनिर्मित झूले का विधिवत लोकार्पण रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष रोटे. कमलेश गरवाल एवं सचिव रोटे. दीपक व्यास द्वारा पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यह झूला क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटे. गोविंद सिंह चौहान के सौजन्य से प्रदान किया गया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।

अध्यक्ष रोटे. कमलेश गरवाल ने कहा कि यह उनके कार्यकाल का प्रथम स्थाई सेवा प्रकल्प है और बच्चों के बीच सेवा कार्य से कार्यकाल की शुरुआत होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने शिक्षा एवं बाल कल्याण से जुड़े सेवा प्रकल्पों को प्राथमिकता देने की बात कही। पूर्व अध्यक्ष रोटे. पंकज रांका ने भी बच्चों के लिए आगामी सेवा प्रकल्प में अपनी मातुश्री स्वर्गीय सरस्वती बाई रांका की पुण्यतिथि पर ग्राम रम्भापुर में सौगात देने की घोषणा की।

रोटेरियन भरत मिस्त्री शर्मा ने कहा कि किसी बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाना सेवा का सबसे सुंदर स्वरूप है। विद्यालय परिवार ने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” अभियान के अंतर्गत मेघनगर की 65 झुग्गी-झोपड़ियों एवं घुमंतू परिवारों के आशियानों पर तिरंगा फहराया गया तथा बच्चों को बिस्किट के पैकेट वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं।

15 अगस्त को रोटरी क्लब अपना द्वारा संचालित रोटरी फिजियोथेरेपी सेंटर पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिठाई वितरण किया गया। अध्यक्ष रोटे. कमलेश गरवाल ने डॉ. विनोद नायक सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों एवं स्टाफ को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रोटे. भरत मिस्त्री शर्मा, रोटे. मांगीलाल नायक, रोटे. जयंत सिंघल, रोटे. महेश प्रजापति, डॉ. किशोर नायक, डॉ. अली सहित रोटरी सदस्य उपस्थित रहे।

इसी क्रम में 15 अगस्त को रोटरी क्लब अपना द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की 8 प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 2500 बच्चों को बिस्किट पैकेट का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में खुशी का माहौल रहा।

रोटे. कमलेश गरवाल ने कहा कि रोटरी क्लब अपना का उद्देश्य जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य एवं सेवा सुविधाएं पहुंचाना है और रोटरी फिजियोथेरेपी सेंटर इसी सेवा भावना का महत्वपूर्ण उदाहरण है। चिकित्सकों एवं स्टाफ ने रोटरी क्लब के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

रोटरी क्लब अपना मेघनगर ने इन सेवा गतिविधियों के माध्यम से सेवा, शिक्षा, बाल कल्याण, स्वास्थ्य एवं राष्ट्रभक्ति को एक साथ जोड़ते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!