मेघनगर
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अंतर्गत विद्यालय में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक….!

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
आज दिनांक 25/07/2026 को जिला कलेक्टर श्री डॉक्टर योगेश तुकाराम भरसट एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अवधति प्रधान के मार्गदर्शन में नगर परिषद द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नगर के विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, एकल-उपयोग प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव तथा कचरे का उचित निस्तारण करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अपने घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, कचरा निकाय के निर्धारित कचरा संग्रहण वाहन को देने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ नगर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता पर विशेष बल दिया गया।
नगर परिषद ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का पालन करें तथा स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ नगर के निर्माण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।उक्त अभियान के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालसिंह राठौर,प्रभारी प्राचार्य श्री अशोक कुमार जाटव , स्वच्छता निरीक्षक सोहन रावत, राज माध्यमिक स्टाफ,प्रधानाध्यापक श्री दिनेश कुमार दिवाकर, श्रीमती रितु सोलंकी ,श्रीमती ज्योतिबाला मचार,सुश्री अभिलाषा शर्मा श्री ईश्वर सूर्यवंशी एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।





