मेघनगर@मुकेश सोलंकी
मध्य प्रदेश में प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीवनेश्वर मारुती नँदन हनुमान मंदिर पर आयोजित होने वाले मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित नवरात्रि गरबा महोत्सव को लेकर तैयारियाँ पूर्ण कर ली गयी हैँ….आयोजन को लेकर माँ के भक्तों और आयोजन समिति में अपार उत्साह है l समिति के वरिष्ठ सदस्य और मध्य प्रदेश के यशस्वी समाजसेवी श्री सुरेश पूरणमल जैन पप्पू भैया , राजेश रिंकू जैन, जैकी जैन और मंदिर के महंत श्री दिलीपदास जी महाराज ने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी जिसमे प्रमुख रूप से 5 हजार से अधिक लोगो के बैठने की व्यवस्था विधुत सज्जा और मंदिर में आकर्षक श्रृंगार किया गया है…आयोजन में इस बार दिल्ली अहमदाबाद बड़ौदा और इंदौर के साथ स्थानीय गरबा दल भी माँ की आराधना के लिए पहुँचेंगे l वही गुजरात के प्रसिद्ध गरबा गायक भी आएँगे l शाम को शुभ महूर्त में विद्वान पंडितों के मंत्रोउच्चार के साथ माँ की घट स्थापना होगी l भक्ति से परिपूर्ण फुटतालाब के नवरात्रि महोत्सव में विशेष रूप से महिलाओं एवँ पुरुषों के बैठने के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है साथ ही पर्याप्त संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासन के साथ समन्वय कर सभी की सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई है l बाहर से आए कलाकारों द्वारा मंच के साथ-साथ गरबा प्रांगण में आकर्षक और मनोहारी विद्युत सज्जा की गई है l आयोजन समिति के महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या श्रीमति सीमा सुरेश जैन , श्रीमती नीता राजेश जैन पूजा जैन , पूर्वा जैन , बिन्नी , अंतिमबाला जैन ने बताया कि फ़ूटतालाब में श्रीरामभक्त हनुमान जी की प्रतिमा का आकर्षक चोला श्रृंगार भी किया गया है साथ ही प्रतिदिन उनकी महाआरती भी की जाएगी l इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण , नगर और जिले केँ गणमान्य नागरिकों केँ साथ मातृशक्ति की आस्थाओं से ओतप्रोत उपस्थिति रहेगी l प्रतिदिन शाम 8 बजे माँ की महाआरती की जाएगी l उसकें पश्चात मध्य प्रदेश केँ इस गौरवशाली आयोजन का श्रीगणेश माँ केँ गरबो केँ साथ होगा l आयोजन समिति के युवा मंडल के सदस्य जैकी जैन ने बताया कि श्रेष्ठ गरबा करने वाले समूहों को प्रोत्साहन पुरुस्कार भी दिये जाएँगे l उल्लेखनीय हैँ की इस आयोजन में प्रतिवर्ष जिले के राणापुर सारंगी पेटलावद , थांदला , झाबुआ और पास केेँ आलीराजपुर , उज्जैन , बदनावर और गुजरात के साथ राजस्थान राज्य के भी लोग बड़ी संख्या में पहुँचतें हैँ l श्री जैन ने जिले व प्रदेश की धर्म प्रेमी जनता से इस आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया हैँ….

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!