मेघनगर
गांधी जयंती पर नगर परिषद मेघनगर द्वारा स्वच्छता एवं सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर परिषद मेघनगर द्वारा स्वच्छता एवं जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थानीय बगीचे में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी के स्वच्छता, अहिंसा एवं सेवा के संदेश को स्मरण किया।
इसके पश्चात बस स्टैंड परिसर में सामूहिक श्रमदान किया गया। नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों ने सहभागिता करते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर साथ ही विशेष परिषद की बैठक का आयोजन कर माननीय सुप्रीम कोर्ट से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार ठोसअपशिष्ट प्रबंधन 2026 का पालन करने हेतु जागरूकता गतिविधियां के आयोजन में सहयोग करने हेतु नगर वासियों से अपील की गई।ओर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने हेतु कहा गया“स्वच्छ मेघनगर–स्वस्थ मेघनगर” के संकल्प को साकार करने में सक्रिय सहभागिता निभाएं एवं तत्पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 15 सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया,तथा उपस्थित सभी के द्वारा प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु परिसर में संकल्प भी लिया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत शमशान घाट के समीप पौधा रोपण भी किया गया।उक्त कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश जी मचार, वार्ड पार्षद लाखनसिंह देवाणा,एल्डरमैन मानिया खराड़ी, नायब तहसीलदार विजयकांत पांडे ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालसिंह राठौर, उपयंत्री सुरेश गणावा,स्वच्छता निरीक्षक सोहन रावत,स्टोर कीपर सुनील डामोर,श्रीमती लीला डामोर,दिनेश हटीला गणमान्य नागरिक गण , तथा आदि नगर परिषद कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।





