पेटलावद

जल चौपाल का आयोजन,,,जल संचय अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तरीय जल चौपाल आयोजित….

पेटलावद डेस्क। जिले में जल संकट की गंभीर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक विशेष जल संचय अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12.10.2026 को विकासखंड पेटलावद में सेक्टर सारंगी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगी, बरवेट, हमीरगढ़, देवली, गोपालपुरा (गामड़ी) में जल चौपाल बैठक का आयोजन किया गया।

जल चौपाल में समस्त विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों के साथ जल संरक्षण, जल संवर्धन, दैनिक जीवन में जल का महत्व, जल का सदुपयोग, वर्षा जल संचयन एवं कृषि कार्यप्रणाली पर संवाद किया गया।

ग्रामीणों को जल के सदुपयोग, वर्षा जल संचयन तथा भविष्य के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया गया। सामूहिक श्रमदान से साफ-सफाई, कुओं, बावड़ियों, हैंडपंपों, नदियों, नालों की साफ-सफाई एवं गहरीकरण, कम पानी वाली फसलों को लगाने हेतु प्रेरित करने और बोरी बंधान कार्य पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही सभी ग्रामीणों को जल संरक्षण कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने एवं पानी की प्रत्येक बूंद का महत्व समझते हुए जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी जिसमें – जनपद पंचायत, ग्रामीण विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत एवं पंचायत सचिवालय, जल संसाधन विभाग, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE), कृषि विभाग, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता), जन अभियान परिषद के मेंटर, नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

*‘जल है तो कल है, जल बचाएं – जीवन बचाएं।’*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!