पेटलावद
कलेक्टर के निर्देश पर जिले में तिथि भोज कार्यक्रम, एकीकृत मा. वि. अजब बोराली में हुआ आयोजन….

पेटलावद डेस्क। झाबुआ कलेक्टर महोदय, झाबुआ के निर्देशानुसार जिले की समस्त शासकीय संस्थाओं में *तिथि भोज कार्यक्रम* का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पेटलावद विकासखंड की *एकीकृत माध्यमिक विद्यालय अजब बोराली* में तिथि भोज का आयोजन किया गया।
विद्यालय की *अतिथि शिक्षक श्रीमती रूपाली नीरज कोरान्ने* द्वारा अपने निजी व्यय से छात्र-छात्राओं को तिथि भोज कराया गया। बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया, जिसे बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ ग्रहण किया।
एसडीम रितिका पाटीदार के निर्देशन पर शिक्षा विभाग द्वारा तिथि भोज कार्यक्रम हेतु 1100 लोगों का पंजीयन हो चुका है।
इस अवसर पर जन शिक्षा केंद्र पेटलावद से बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि स्वामी, बी ए सी श्री राजेश पाटीदार, बीएसी श्री नीरज कोरान्ने, श्री शंकर मकवाना, एमआईएस श्री ईश्वरलाल राणा, संस्था प्रधान श्री विकास मिलेवा, श्री अनिल त्रिवेदी, श्रीमती रूपाली कोरान्ने, श्री नईम काजी सहित स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि स्वामी ने कहा कि तिथि भोज जैसे कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक समरसता एवं खुशियाँ साझा करने की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने अतिथि शिक्षक के इस पुनीत कार्य की सराहना की।





