मेघनगर@मुकेश सोलंकी
मेघनगर तहसील के मांडली क्षेत्र में शुक्रवार को लगने वाला पशु हाट अब बंद हो गया है। यहां करीब 10 वर्षों से बिना अनुमति के गाय-बैलों का पशु हाट संचालित किया जा रहा था। ग्राम तुमड़िया में गौहत्या की घटना सामने आने के बाद एसडीएम ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम तुमड़िया मांडली से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के बाद एसडीएम अवनधती प्रधान ने मांडली क्षेत्र में पशु हाट स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशु हाट के संचालन की स्थिति का जायजा लिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैधानिक अनुमति के पशु हाट का संचालन नहीं किया जाएगा।
दरसल SDM प्रधान ने स्थानीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए थे। की मांडली में लगने वाले पशु हाट के संचालन पर पूर्ण तरीके से रोक लगाई जाये। SDM के औचक निरीक्षण के दौरान आदेश का पालन होते दिखा। यहां पशु हाट स्थल पर एक भी मवेशी नहीं मिला। जबकि इसके पहले हर शुक्रवार को यहां गाय बेल लेकर बाहर के व्यापारी आते थे।
SDM अवनधती प्रधान ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति के संचालित होने वाली ऐसी गतिविधियों को आगे जारी नहीं रहने दिया जाएगा। करीब एक दशक से संचालित हो रहे इस पशु हाट पर अब प्रशासन की सख्ती के बाद विराम लग जायेगा। औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम अवनधती प्रधान ने स्थानीय पंचायत पदाधिकारियों , कोटवार , पटवारी को भी सख्त निर्देश दिए कि क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियों पर तत्काल विराम लगाया जाए और बिना वैधानिक अनुमति के पशु हाट का संचालन किसी भी स्थिति में नहीं होने दिया जाए।
एसडीएम अवनधती प्रधान ने बताया कि मांडली में संचालित हो रहे पशु हाट का औचक निरीक्षण किया गया और बिना वैधानिक अनुमति के संचालित होने के कारण इसे बंद करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गौहत्या के मामलों को लेकर प्रशासन गंभीर और सतर्क है। गौहत्या में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी तत्काल प्रभाव से कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और इन्हें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
:- अवनधती प्रधान , SDM, मेघनगर
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!