मेघनगर

सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में अभिभावक सम्मेलन एवं समाज प्रबोधन कार्यक्रम संपन्न…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में अभिभावक सम्मेलन एवं समाज प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद मेघनगर की उपाध्यक्ष श्रीमती मेघा भूपेश भानपुरिया, मुख्य वक्ता पद्मश्री महेश जी शर्मा (शिवगंगा अभियान, झाबुआ), विशेष अतिथि श्रीमती सीमा सुरेशचंद्र जैन, धार विभाग के विभाग समन्वयक श्री राकेश जी जोशी, विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री यशवंत बाफना एवं महिला समिति की सदस्य श्रीमती मंगला जोशी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पद्मश्री महेश जी शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में भैया-बहनों को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के अवसर भी प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने समाज में जागरूकता एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने में शिक्षा और संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विद्यालय की तीनों पाली की प्रमुख श्रीमती ऊषा काग, श्रीमती रश्मि शर्मा एवं श्रीमती रिंकू पंड्या ने किया। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धनराज काग ने कराया।

इस अवसर पर समाज में जागरूकता लाने एवं समय-समय पर विद्यालय को सहयोग प्रदान करने वाली संस्थाओं, समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पूर्व छात्रों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में रोटरी क्लब के संयोजक एवं अध्यक्ष श्री कमलेश जी गरवाल, पूर्व छात्र श्री प्रेषित भूरिया तथा समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं समाज को नई दिशा देने वाली प्रेरणादायी प्रस्तुतियों का मंचन किया गया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, संस्कार एवं सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की दीदी श्रीमती निर्मला नायक एवं बहिन हसीन पठान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की समस्त दीदी एवं आचार्यगण का सराहनीय सहयोग रहा।

अभिभावक सम्मेलन एवं समाज प्रबोधन कार्यक्रम ने शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!