Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
मेघनगर

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड मेघनगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर,किया 80 यूनिट रक्त संग्रहण….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर महोदय डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के नेतृत्व में मेघनगर में दिनांक 19/09/2026 शनिवार को वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं कृष्णा फॉसकेम लिमिटिड के कर्मचारियों व आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 80 यूनिट रक्तदान किया। रक्त दाताओ को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाणपत्र व रक्तवीर मेडल प्रदान किये गये ।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सी.एम.एच.ओ. महोदय डॉ एम.एल चोपड़ा ,अनुविभागीय अधिकारी महोदया मेघनगर अवनधती प्रधान, डिप्टी कलेक्टर वैशाली सोलंकी, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ के.एल. पाटीदार एवं बी.एम.ओ. मेघनगर डॉ. विनोद नायक व समाजसेवी अनिल दुबे व डॉ किशोर नायक आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

इस अवसर पर डॉ. प्रीतम बघेल, चिकित्सा अधिकारी व कृष्णा फॉसकेम लिमिटिड के कर्मचारियों ने स्वयं रक्तदान कर रक्तवीर की भूमिका का निर्वहन किया तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

शिविर के दौरान अभिषेक बिलवाल, बीईई; जामसिह डामोर, प्रकाश अमलियार, वर्षा पचाया, अनिल भूरिया, आर्यन कामलिया, इशाक शेख, गुड्डू मेड़ा, लवलेश वर्मा एवं धुर्वेश तंवर, विनय पांचाल सहित अन्य सहयोगियों द्वारा रक्त संग्रहण हेतु निर्धारित दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया गया।

एसडीएम अवनधती प्रधान,बीएमओ डॉ विनोद नायक,ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!