Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
थांदला

थांदला-कुशलगढ़ मार्ग पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम पिकअप-आयशर की टक्कर में ग्रामीण की मौत के बाद फूटा गुस्सा, लगी वाहनों की लंबी कतार…

थांदला@उमेश पाटीदार

थांदला कुशलगढ़ मार्ग पर शनिवार को ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल रात इस मार्ग पर एक पिकअप और आयशर वाहन की टक्कर में एक स्थानीय ग्रामीण की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश था। आज सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण स्थानीय लोगों की जान खतरे में है। मांग है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और मार्ग पर स्पीड ब्रेकर व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!