Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
थांदला

भाजपा मंडल थांदला की मासिक बैठक संपन्न बूथ,,,सशक्तिकरण और सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा..

थांदला@उमेश पाटीदार

बुधवार को जिला संगठन के आह्वान पर नगर की बावड़ी मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल थांदला की मासिक बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कालसिंह भाबर उपस्थित रहे कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश वसुनिया, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर जी, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जी अरोरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी एवं मंडल महामंत्री भारत कटारा, जनपद सदस्य यशवंतसिंह बमनिया, सुरेश बिलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे संगठन और जनकल्याण पर हुई चर्चा बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार एवं जनहित के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई सभी कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का समर्पित भाव से निर्वहन करने एवं केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया बैठक में मंडल के पदाधिकारी, जनपद सदस्य, सरपंचगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!