थांदला
गवली मोहल्ले में हथियारबंद चोरों का आतंक ताला तोड़कर नगद-जेवर ले गए, वारदात CCTV में कैद…

थांदला@उमेश पाटीदार
सोमवार रात लगभग 2:30 बजे वार्ड क्रमांक 3 गवली मोहल्ला में किराए के मकान में रह रहे इरशाद कुरैशी के घर 6 हथियारबंद बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया बदमाश घर से करीब 2 लाख 60 हजार रुपये नगद सोने की चेन, सोने का हार एवं अन्य जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार हो गए पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है जानकारी के अनुसार इरशाद कुरैशी उस समय घर पर नहीं थे। उनकी मम्मी का पैर फ्रैक्चर होने के कारण वे रात में अपनी मम्मी-पापा के यहां रुके हुए थे इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया घटना की जानकारी मिलने पर इरशाद कुरैशी ने तुरंत थांदला पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस कर रही जांच CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा इस चोरी की घटना से नगर में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

https://www.instagram.com/reel/DbnANfkt7GJ/?igsh=MTJud3N0OW1kdHY1dg==




