Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
मेघनगर

साईं चौराहे पर एमपीआरडीसी के नवीन सड़क निर्माण को लेकर एसडीएम ने वार्डवासियों से की सहयोग की अपील…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

साईं चौराहे पर मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) द्वारा प्रस्तावित नवीन सड़क निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण के संबंध में आज नगर परिषद सभा कक्ष में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अवधति प्रधान की अध्यक्षता में वार्डवासियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसडीएम सुश्री अवधति प्रधान ने नवीन सड़क निर्माण की आवश्यकता एवं इससे होने वाले यातायात सुगमता, आवागमन में सुविधा तथा नगर के विकास के संबंध में वार्डवासियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य नगर के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और इसके पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

एसडीएम ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनहित एवं नगर के व्यापक विकास को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कार्य में प्रशासन एवं एमपीआरडीसी का सहयोग करें। उन्होंने वार्डवासियों की समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश जी मचार,विधायक प्रतिनिधि अनूप जी भंडारी , नायब तहसीलदार विजयकांत पांडे मुख्य नगरपालिका अधिकारी लालसिंह राठौर व उपयंत्री सुरेश गणावा ,सहायक राजस्व निरीक्षक प्रमोद राठौर एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। वार्डवासियों ने भी सड़क निर्माण से संबंधित अपने सुझाव एवं समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!