Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
खवासा

कर्म ही व्यक्ति की पहचान,,,स्वस्थ जीवन अपनाये : संत  बालकृष्ण नागर,,,कथा स्थल पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया…

सारंगी@संजय उपाध्याय

नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर पर चल रही संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन व्यास पीठ से संत बालकृष्ण नागर ने अपने कर्म की महता पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि व्यक्ति को जो भी जिम्मेदारी मिले, उसे पूरी निष्ठा मेहनत और कर्मठता से निभाना चाहिए व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके कर्मों से बनती है

पंडित जी ने कहा कि सृष्टि के पालनहार भगवान श्री कृष्ण ने भी बाल्य काल में ग्वाला के रूप में गाय चराने का कार्य किया था इससे यह संदेश मिलता है कि कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं होता उन्होंने कहा कि कर्म की श्रेष्ठता ही व्यक्ति को सम्मान दिलाती है।

कथा के दौरान उन्होंने वर्तमान में बढ़ती नशे की प्रवर्ती पर चिंता व्यक्ति की उन्होंने कहा कि युवा वर्ग तंबाकू ,गुटका और अन्य नशों की गिरफ्त में आकर अनेक बीमारियों का शिकार हो रहा है उन्होंने युवाओं से व्यसन त्याग कर स्वस्थ संयमित और आध्यात्मिक जीवन अपनाने का आह्वान किया।

कथा में सीता स्वयंवर, श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव पर श्रोता संगीत मय भजनों पर झूम उठे पूरा कथा पंडाल नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, के नारो से गूंज उठा कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रोता पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं इसके पश्चात आरती उतारी गई एवं माखन मिश्री का प्रसाद का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!