Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
खवासा

देशभक्ति के रंग में रंगा खवासा,,, निकली भव्य तिरंगा यात्रा,,,गूंजे देशभक्ति के नारे…

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया

देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से गुरुवार को खवासा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बामनिया रोड स्थित ग्राम पंचायत भवन से शुरू हुई इस यात्रा में नगर के विभिन्न स्कूलों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे नगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता-अखंडता की भावना को मजबूत करना रहा। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस ग्राम पंचायत भवन पहुंची। यहां सामूहिक रूप से राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कलसिंह भाभर, सरपंच गंगाबाई ख़राड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष किरण देवदा, मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि देवीसिंह देवदा, पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री कमल पटेल, उप सरपंच मनोहर बारिया, सचिव कांतिलाल परमार, विजेंद्र सिंह राठौड़, प्रदीप सिसोदिया, ग्राम पंचायत का समस्त स्टाफ, जनप्रतिनिधि तथा नगर के वरिष्ठ नागरिक भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की मौजूदगी ने यात्रा को खास बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!