परवलिया

मदरानी गांव में 27 लोगों ने की हिन्दू धर्म में घर वापसी, हवन के साथ हुआ स्वागत…

परवलिया@उमेश पाटीदार

हिन्दू जागरण मंच जिला झाबुआ के तत्वावधान में दिनांक 18 नवंबर 2026, बुधवार को ग्राम मदरानी में घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयोजकों के अनुसार ईसाई धर्म से जुड़े 27 लोगों ने हिन्दू धर्म में घर वापसी की। इस अवसर पर वैदिक रीति-रिवाज से हवन-पूजन किया गया। इसके पश्चात फूल-मालाओं से सभी का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच जिला झाबुआ के जिला सह संयोजक श्री राजेश पणदा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सलिया महाराज एवं श्री कबू डिन्डोड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!