परवलिया

ग्राम परवलिया में पारंपरिक गाय गोहरी पर्व संपन्न, मन्नत धारी ने गाय के नीचे लेटकर उतारी मन्नतें….

परवलिया@उमेश पाटीदार

ग्राम परवलिया में पारंपरिक गाय गोहरी पर्व बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में ग्रामीणजन दर्शन के लिए पहुंचे पर्व के दौरान मन्नत धारी श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर गाय के नीचे लेटकर मन्नत उतारी। जैसे ही गायें एक कतार में दौड़ती हुई निकलीं, मन्नत धारी जमीन पर लेट गए और गायों के नीचे से निकलकर अपनी मन्नत पूरी की। इस साहसिक और आस्था से भरे दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे और गोमाता के जयकारे लगाए।
कार्यक्रम में परवलिया सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में भी विशेष उत्साह देखा गया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था संभाली। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

आयोजकों ने बताया कि यह पर्व गाय के प्रति आस्था और ग्रामीण संस्कृति का प्रतीक है। लोगों का मानना है कि गोमाता के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि आती है और मन्नतें पूरी होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!