खवासा
मिशन स्कूल के पास किराना दुकान में लगी आग, मौके पर जुटी भीड़; नुकसान का आकलन बाकी…

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
नगर के मिशन स्कूल के पास स्थित अर्जुन शंभु चौहान की किराना दुकान में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। दुकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव कांतिलाल परमार सहित पंचायत के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में सहयोग किया। ग्रामीणों की सामूहिक सूझबूझ और प्रयासों से आग को फैलने से रोक लिया गया।
फिलहाल दुकान में आग लगने से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन नहीं हो पाया है। आग लगने का कारण भी अज्ञात बताया जा रहा है। वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक युवक के पैर पर मोच के साथ सुजन आई हे, और उसको प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल मोच कैसे आई है मेडिकल जांच के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी हालांकि अभी पंचनामा नहीं बनाया गया है।
खबर को जल्द अपडेट किया जाएगा……





