पेटलावद

अरिहंत युवा वाहिनी के तत्वावधान में निशुल्क आयुर्वेदिक लेप सेवा शिविर आयोजित,,,,जोधपुर के विशेषज्ञ वैद्य लक्ष्मी चंद जैन ने करीब 300 मरीजों का किया उपचार, घुटने, कमर और गर्दन के दर्द से पीड़ित मरीजों ने लिया लाभ…

पेटलावद डेस्क। नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था अरिहंत युवा वाहिनी के तत्वावधान में निशुल्क आयुर्वेदिक लेप सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जोधपुर से आए आयुर्वेदिक लेप विशेषज्ञ श्री लक्ष्मी चंद जैन ने अपनी विशेष उपचार पद्धति के माध्यम से लगभग 300 मरीजों का उपचार किया।

शिविर में मुख्य रूप से घुटनों के दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द एवं माइग्रेन से पीड़ित मरीजों को उपचार प्रदान किया गया। विशेषज्ञ द्वारा आयुर्वेदिक लेप का उपयोग करते हुए घुटनों, कमर और गर्दन पर लेप लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बुजुर्ग मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसके साथ ही लकवा ग्रस्त एवं विभिन्न हड्डी संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों ने भी अपनी समस्याओं के अनुसार उपचार प्राप्त किया।

इस अवसर पर अरिहंत युवा वाहिनी के अध्यक्ष कमल चाणोदिया ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक सरोकारों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से निशुल्क आयुर्वेदिक लेप सेवा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 300 मरीजों ने लाभ लिया।

विशेषज्ञ श्री लक्ष्मी चंद जैन ने बताया कि वे कई वर्षों से आयुर्वेदिक लेप पद्धति के माध्यम से मरीजों का उपचार कर रहे हैं। इस पद्धति में सही प्रक्रिया एवं आवश्यक सावधानियों का पालन करना महत्वपूर्ण है। हालांकि प्रत्येक मरीज की बीमारी और स्थिति के अनुसार उपचार का परिणाम अलग-अलग हो सकता है।

शिविर के सफल आयोजन में अरिहंत युवा वाहिनी के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान चिंतन मंडलोई, अनूप मेहता, रवि मेहता, संजय चाणोदिया, संजय बरबेटा, महेश भंडारी, पदम मेहता, निलेश मेहता, रोहित कटकानी, संतोष मेहता, अर्पित गांधी ,पीयूष पटवा एवं प्रतीक निमजा सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

शिविर में अर्हम नर्सिंग कॉलेज की छात्रों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अरिहंत युवा वाहिनी के सचिव राहुल मुथा ने किया तथा आभार सह सचिव अंकित कटकानी ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!