खवासा
खवासा में आज दीपावली तो कल 9 नवंबर को मनाया जाएगा पड़वा पर्व….

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
नगर में आज दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। दीपोत्सव को लेकर नगर में उत्सवी माहौल बना हुआ है। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में आकर्षक सजावट की गई है। बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है। शाम होते ही दीपों की रोशनी से नगर जगमगाएगा और लोग मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
वहीं, खवासा नगर में इस बार पड़वा पर्व दीपावली के अगले दिन यानी कल 9 नवंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। नगर में त्योहारों को लेकर विशेष उत्साह है। गौरतलब है कि हर वर्ष दीपावली के अगले दिन एक दिन का अंतराल रखकर उसके अगले दिन पड़वा पर्व मनाया जाता था, जिससे दोनों त्योहारों की खुशियों का रंग कुछ फीका पड़ रहा था। लेकिन इस बार दीपावली के अगले दिन यानी 9 नवंबर को ही पड़वा पर्व मनाया जाएगा, जिससे नगरवासियों को दोनों त्योहारों की खुशियां एक के बाद एक मनाने का अवसर मिलेगा।
दीपावली पर जहां दीपों की रोशनी और मां लक्ष्मी की आराधना होगी, वहीं अगले दिन पड़वा पर उत्सव और आपसी भाईचारे का माहौल नजर आएगा। नगरवासियों में दोनों पर्वों को लेकर खासा उत्साह है।





