खवासा

कुएं में मिला भ्रूण, मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से गांव में हड़कंप,,,भेरूगढ़ रोड स्थित निजी कुएं से बरामद हुआ भ्रूण, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खवासा चौकी पुलिस…

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया

थांदला थाना क्षेत्र की खवासा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सेमलिया में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। गांव के भेरूगढ़ रोड पर स्थित एक निजी कुएं से भ्रूण बरामद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना ने ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी कुएं में भ्रूण दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही खवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। भ्रूण कुएं तक कैसे पहुंचा और इस घटना के पीछे क्या परिस्थितियां हैं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

खवासा चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक शेरसिंह भयडिया ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस द्वारा मामले के प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है।

इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिनके चलते एक भ्रूण को इस तरह कुएं में छोड़ दिया गया? फिलहाल पूरे मामले का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!