Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
रायपुरिया

रायपुरिया के अंधे मोड़ पर पिकअप पलटी, बिजली पोल से टकराने के बाद मकान के बाहर जा टिकी…

रायपुरिया@राजेश राठौड़

रायपुरिया-पेटलावद मार्ग पर स्थित अंधे मोड़ के सोमवार की रात में 9:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जहां केले से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर काफी दूर तक सड़क पर घसीटती चली गई। अनियंत्रित पिकअप पहले सड़क किनारे लगे लोहे के एक बिजली के पोल से जोरदार तरीके से टकराई और उसके बाद पास ही स्थित एक मकान पर जाकर टिक गई। टक्कर इतनी जोर से हुई थी कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के ग्रामीण तुरंत सहम कर मौके की तरफ दौड़े। घटना की सूचना मिलते ही रायपुरिया पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद पिकअप के अंदर ड्राइवर के दबे होने के कारण तत्काल जेसीबी लाकर रेस्क्यू किया गया। उसे बाहर निकाल कर 112 की मदद से पेटलावद चिकित्साल भिजवाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!