Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
रायपुरिया

फसल बीमा की मांग को लेकर किसानों का पैदल मार्च, झाबुआ में अनिश्चितकालीन आंदोलन की तैयारी….

रायपुरिया@राजेश राठौड़

फसल बीमा राशि के भुगतान की मांग को लेकर पेटलावद क्षेत्र के किसानों ने बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों से किसान पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय झाबुआ के लिए रवाना हुए। किसानों का कहना है कि लंबे समय से फसल बीमा का लाभ नहीं मिलने से वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, जिसके चलते अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

पैदल मार्च में शामिल किसान अपने साथ भोजन के लिए अनाज, बर्तन, बिस्तर और अन्य आवश्यक सामान भी लेकर निकले हैं। किसानों का कहना है कि वे झाबुआ पहुंचकर जनसुनवाई में अपनी मांग प्रशासन के समक्ष रखेंगे। यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पेटलावद विकासखंड के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में किसान इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। आंदोलन को व्यापक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है और आने वाले दिनों में किसानों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

किसानों का आरोप है कि फसल खराब होने के बावजूद उन्हें अब तक बीमा राशि का भुगतान नहीं किया गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। उनका कहना है कि खेती के लिए लिया गया कर्ज चुकाना भी मुश्किल हो गया है। किसानों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उन्हें फसल बीमा का भुगतान नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

किसानों के इस पैदल मार्च और प्रस्तावित धरने को देखते हुए प्रशासन की भी नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जिला प्रशासन किसानों की मांगों पर क्या निर्णय लेता है और आंदोलन का क्या परिणाम सामने आता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!