मेघनगर
मन्नतों का राजा,,,जयपुर, अहमदाबाद, सूरत सहित दूर-दूर से पहुंच रहे भक्त,,,दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, भक्तिमय हुआ मेघनगर…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
नगर में आयोजित 15वें गणेश महोत्सव में मन्नतों का राजा के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेघनगर ही नहीं, बल्कि जयपुर, अहमदाबाद, सूरत सहित दूर-दूर के शहरों से भक्त मन्नतों के राजा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
शाम होते ही गणेश पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है। पूरा परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंज उठता है। प्रतिदिन हजारों भक्त भगवान श्री गणेश के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
मन्नतों का राजा ग्रुप द्वारा प्रतिदिन रात्रि 9 बजे महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्री गणेश की आराधना करते हैं और महाप्रसादी ग्रहण करते हैं।
दूर-दूर से भक्तों का मेघनगर पहुंचना इस गणेश महोत्सव के प्रति लोगों की आस्था और उत्साह को दर्शाता है। आयोजन स्थल पर हर दिन बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या से पूरा मेघनगर गणेश भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है।





