Welcome to झाबुआ हलचल
Click to listen highlighted text!
Welcome to झाबुआ हलचल
झाबुआ डेस्क। मोहनखेड़ा महातीर्थ में अखिल भारतीय श्री सौधर्म बृहद्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ की मध्यप्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम बैठक गच्छाधिपति आचार्य हितेशचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. एवं मुनिमंडल की पावन निश्रा में संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ ऋषभ सूरी उपाश्रय में गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण एवं सामूहिक गुरु वंदन के साथ हुआ। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंपालाल वर्धन, राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पराज बोहरा सहित ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारी एवं प्रदेशभर से समाजजन उपस्थित रहे।
समारोह में संजय मोदी को मध्यप्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। पारस गादिया को प्रदेश महामंत्री, सिद्धार्थ जैन को कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, समाज को एकजुट करने एवं जिनशासन की प्रभावना के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।
आचार्य हितेशचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. ने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकजुटता में है। प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करे और अधिक से अधिक समाजजनों को संगठन से जोड़े। मुनि पियूषचंद्र विजय ने युवा पीढ़ी की सहभागिता बढ़ाने तथा प्रत्येक परिवार से कम से कम एक सदस्य को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।
प्रथम बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, डिजिटल एप के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंच बनाने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजहित के कार्यों को गति देने पर चर्चा हुई। आगामी सुदी सप्तमी पर मोहनखेड़ा महातीर्थ पहुंचने का आह्वान किया गया। साथ ही दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्रसूरीश्वरजी म.सा. के 200वें जन्म द्विशताब्दी महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!