Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
मेघनगर

सिद्धिविनायक गार्डन रम्भापुर में बच्चों के लिए झूले एवं खेल सामग्री का लोकार्पण…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के तहत सिद्धिविनायक गार्डन रम्भापुर में बच्चों के मनोरंजन एवं सुविधा के लिए दो झूले, फिसलपट्टी, चकरी एवं सीसॉ झूला सेवा स्वरूप भेंट कर लोकार्पण किया गया।

यह सेवा कार्य मातोश्री स्व. श्रीमती सरस्वती बाई रांका की सप्तम पुण्यतिथि एवं स्व. हिम्मतलाल मिस्त्री शर्मा की पुण्य स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से किया गया। इस सेवा कार्य में स्व. सरस्वती बाई रांका के सुपुत्र रविन्द्र जी, रोटे. पंकज रांका परिवार, स्व. हिम्मत लाल जी मिस्त्री शर्मा के पोत्र प्रांजल एवं कौशिक शर्मा तथा रोटरी क्लब अपना मेघनगर का सहयोग रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी परंपरा के अनुसार कॉल टू ऑर्डर से हुआ, जिसका निर्वहन रोटे. पंकज रांका ने किया। जयंत सिंघल द्वारा चतुर्वेदी मंत्रों का वाचन किया गया। क्लब अध्यक्ष रोटे. कमलेश गरवाल ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों ने भगवान को अगरबत्ती एवं नारियल अर्पित कर तथा फीता काटने के बजाय गांठ खोलकर सेवा प्रकल्प का अभिनव शुभारंभ किया। रोटरी क्लब द्वारा अपनाई गई यह परंपरा कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष कमलेश गरवाल, डॉ. बसंत सिंह खतेड़िया, नवलसिंह नायक, प्रहलादसिंह नायक, चौकी प्रभारी ब्रजेन्द्र सिंह रोटे. भरत मिस्त्री शर्मा, शिक्षा विद लूणसिंह धमावत सरपंच,पति गुमान पारगी मांचासीन थे सभी अतिथियों का सवागत ग्राम के गणमान्य नागरिक द्वारा किया गया वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्यजन
लूणसिंह धमावत ने कहा कि सिद्धिविनायक गार्डन को विकसित करने में रम्भापुर के युवा भरत शर्मा एवं उनके साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के इस प्रयास की सराहना की।

अतिथियों ने रोटरी क्लब अपना मेघनगर के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए रांका परिवार एवं शर्मा परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें स्वस्थ एवं आनंददायक वातावरण उपलब्ध कराना ही इस सेवा प्रकल्प का उद्देश्य है।एव मांचासीन अतिथियों ने इस गार्डन को ओर आकर्षित करने के लिए सौगात की घोषणा भी की एव दान दाता द्वारा सीमेंट की कुर्सी भी प्रदान की जो कि गार्डन में आने वाले के लिए बैठक यवस्था रहेगी नवागत चौकी प्रभारी ने अपने उदबोधन में कहा कि में अभी नया आया हु मुझे इस ग्राम की एकता पर गर्व है पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है आज जो माताजी की पुण्यतिथि पर जो सौगात दी है में रोटरी एव दानदाता दोनो को धन्यवाद देना चाहूंगा अंत मे राष्ट्रीय कवि निसार पठान ने भी एक कविता सुनवाई ग्रामवासी प्रवीण कठौता प्रहलाद घोटी गजेंद्र सिंह खतेडिया लक्ष्मण राव जोशी नरेंद्र भंडारी सुजान सिंह दातला भूपेंद्र बरमण्डलिया दिनेश धमावत नाथू भाई प्रजापति काला खान राकेश हाड़ा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थेजिससे सभी ग्रामवासी खुश हुए कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक राजेंद्र सिंह पडवाल एव आभार भरत शर्मा ने माना सभी को सवल्फाहर की व्यवस्था भी सिद्धि विनायक के सदस्यों द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!