Welcome to झाबुआ हलचल
Click to listen highlighted text!
Welcome to झाबुआ हलचल
झाबुआ डेस्क। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों और छेड़छाड़ की घटनाओं के खिलाफ झाबुआ पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एक बार फिर त्वरित कार्रवाई सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने के मामले में थाना थांदला क्षेत्र की चौकी खवासा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 विधि-विरुद्ध बालक शामिल हैं।
मामला 9 अगस्त 2026 का है। झाबुआ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ व्यक्ति एक महिला के साथ छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे थे। आरोपियों द्वारा घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी थांदला राजेश सुलिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी थांदला अशोक कनेश के नेतृत्व में चौकी खवासा पुलिस ने जांच शुरू की। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना थांदला में अपराध क्रमांक 469/26, धारा 74 एवं 296(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने वायरल वीडियो का बारीकी से विश्लेषण किया। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान के लिए फोटो, स्थानीय जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली गई। पुलिस की लगातार जांच और तकनीकी सहयोग से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश पिता रामचन्द्र राणा, जाति भील, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम नाथपाड़ा तथा सेलिया पिता खुमचंद बारिया, जाति भील, उम्र 21 वर्ष, निवासी बेडावा शामिल हैं। इनके अलावा 3 विधि-विरुद्ध बालकों को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।
झाबुआ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ अथवा ऐसी घटनाओं के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी महिला से संबंधित आपत्तिजनक अथवा आपराधिक प्रकृति का वीडियो मिलने पर उसे आगे शेयर या वायरल न करें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। आपत्तिजनक फोटो, वीडियो अथवा रील्स को सोशल मीडिया पर पोस्ट या शेयर करने पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी थांदला अशोक कनेश, चौकी प्रभारी खवासा उनि अनिल सिंह घुरैया, प्र.आर. 274 योगेश मोयल, आर. 486 शंकर चरपोटा, आर. 469 दिनेश गामड़, आर. 673 जितेश डावर एवं साइबर टीम झाबुआ की विशेष एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!