Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
मेघनगर

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का आयोजन….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

सेवा, संस्कार एवं सद्भावना की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान–2026 के अंतर्गत गुरुवार, 17 सितम्बर 2026 को शाम 7:00 बजे “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं नगर परिषद कार्यालय, मेघनगर में श्रद्धा एवं आस्था के साथ दीप प्रज्वलित किए गए। मुख्य आयोजन बड़े शंकर मंदिर में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा, सद्भावना और संस्कारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की कार्यक्रम के अंतर्गत निम्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए गए। बड़े शंकर मंदिर – मुख्य आयोजन,विश्वकर्मामंदिर,पशुपतिनाथ मंदिर,गणेश मंदिर,शीतला माता मंदिर, वार्ड क्रमांक 02, नगर परिषद कार्यालय, मेघनगर।कार्यक्रम में नगरवासियों नेउत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर सेवा, संस्कार, स्वच्छता, सामाजिक एकता एवं सद्भावना का संदेश दिया गया।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कलसिंह भाबर,भाजपा जिलामंत्री गौरव जी खंडेलवाल,भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता भूपेश जी भानपुरिया,कहा कि “आशीर्वाद का दिया” केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सेवा एवं सकारात्मकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से नगरवासियों को सामाजिक सहभागिता एवं जनसेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के दौरान भाजपा जिलामहामंत्री गौरव जी खंडेलवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया,नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश जी मचार ,पार्षद पूनमचंद वसुनिया, संतोष परमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपसिंह जी भूरिया भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता भूपेश जी भानपुरिया,मुकेश मेहता,अनु बामनिया,भाविक बारोट,भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपमाला बामनिया एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अवधति प्रधान एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालसिंह राठौर एवं जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!