खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
खवासा क्षेत्र की ज्वलनशील पानी की समस्या के चलते नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना एवं माही पेयजल परियोजना जो कि शासन की महत्वपूर्ण दोनों परियोजनाओं से खवासा क्षेत्र को वंचित करते हुए क्षेत्र की उपेक्षा की गई थी। जिसके चलते पिछले 1 वर्ष से अधिक समय से धरना विरोध प्रदर्शन खवासा वासियों द्वारा खासकर महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था लेकिन महज कई वर्षों से आश्वासन के पुलिंदे क्षेत्रवासियों को दे रहे थे उसी तरह विरोध के बाद भी पिछले डेढ़ वर्ष से आश्वासन दिए जा रहे थे और बाद में लोगों की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा था इसके बाद 16 नवंबर से खवासा में अनिश्चितकालीन धरने पर माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र के बैनर तले सर्वदलीय आंदोलन खासकर महिलाएं भी इस अनिश्चितकालीन धरने का हिस्सा बनी। सकल व्यापारी संघ ने भी क्षेत्र की पानी को लेकर उक्त वाजिब मांग का समर्थन करते हुए नगर बंद के साथ धरने का समर्थन किया था।
जिसके बाद झाबुआ से लेकर भोपाल तक प्रशासनिक एवं राजनीतिक महकमे में चहल-पहल हो गई तत्पश्चात कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने धरने को स्थगित करने का प्रयास किया लेकिन यहां भी सिर्फ आश्वासन मात्र दिया जा रहा था।
जिसके कारण धरना 8 दिनों तक चलता रहा वहीं मंगलवार को कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार राजेश जमरा अपने स्टाफ के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और माही पेयजल योजना के अंतर्गत कलेक्टर झाबुआ द्वारा खवासा क्षेत्र सहित करीब 150 गांव हेतु माही पेयजल से पानी मिले का प्रोसेसिंग मध्यप्रदेश सरकार (भोपाल) को भेजा गया है जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति या मध्यप्रदेश सरकार का अनुमोदन पत्र 3 से 4 दिन में खवासा क्षेत्र को भोपाल से आने के बाद सार्वजनिक कर दिया जाएगा वहीं नर्मदा माइक्रो उद्वहन परियोजना का आउटलेट खवासा बड़े तालाब में लाकर एक महीने के अंदर छोड़ा जाएगा।
उक्त आउटलेट खवासा से करीब 4 किलोमीटर के करीब दूरी मुल्थानिया से लाया जाएगा इस हेतु नायब तहसीलदार श्री जमरा ने समस्त धरने पर बैठे महिला एवं लोगों को कहा एवं कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में विश्वास दिलाया कि आगे जल्द ही इन दोनों परियोजनाओं का प्रोजेक्ट बनाकर शासन द्वारा बजट की घोषणा की जाएगी जिसके बाद 8 दिन से चल रहे उक्त धरना तीन माह के लिए स्थगित किया गया है वहीं धरनार्थियों ने कहा कि क्षेत्र में वर्तमान में अल्प वर्षा के कारण भी पानी की आवश्यकता ज्यादा रहेगी खवासा में नर्मदा परियोजना का आउटलेट आने से खवासा का समाधान हो जाएगा लेकिन क्षेत्र का समाधान इससे नहीं होगा ग्रामीण अंचलों में पानी की टंकियां बनाई गई लेकिन वहां पानी का पर्याप्त स्रोत नहीं है इस हेतु प्रशासन क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में कम से कम 5-5 सार्वजनिक कुओं का आदेश तत्काल पारित किया जाए उसका खनन भी दिसंबर से जनवरी तक किया जाए ताकि गर्मी में पीने के पानी के लिए क्षेत्रवासियों को निजात मिल सके।
धरनार्थियों ने यह भी कहा कि प्रशासन के आश्वासन पर यह धरना स्थगित किया जा रहा है लेकिन अगर 1 से 2 माह में उपरोक्त दोनों परियोजनाओं की स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई तो यह धरना तीन माह बाद पुनः किया जाएगा व विरोध के इस प्रदर्शन में पैदल मार्च एवं चक्का जाम भी किया जाएगा।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!