मेवानगर पेटलावद में पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया,,,अनेको राज्यों से दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु दादा के दरबार मेवानगर पेटलावद…

पेटलावद डेस्क। शनिवार 26 सितंबर को झाबुआ जिले के मेवानगर पेटलावद में पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें श्री नाकोड़ा भैरव देव के परम् उपासक गादीपति सुमीत पीपाड़ा के मार्गदर्शन में अल सुबह 5 बजे से दादा के दरबार में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। जहां दादा को गोले की ज्योत खड़ी कर अपनी अपनी अर्जी लगाते हुए दादा के दर्शन वंदन किए।
*लाभार्थियों ने बढ़ चढ़ कर लिया महा आरती का चढ़ावा*
पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर अन्नपूर्णा प्रसादी, नवकारसी, मिठाई,
पुष्पों से दरबार सजावट, ढोल आदि के लाभार्थी ने दामोदर कॉलोनी स्थित दरबार में विराजमान श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान की आरती अभिषेक जैन बोरी, सुलभ जैन कल्याणपुरा, मंगल दीवा आरती यश जैन जयपुर, विमल चानोदिया, शासन देवी अछुपता देवी की आरती धर्मेंद्र जैन शाजापुर, श्री नाकोड़ा भैरव देव की आरती डॉ.अशोक दाहोद, गौरव, रविंद्र पंवार बाजना ने आरती उतारी।
*मध्यप्रदेश के पेटलावद में होगा विश्व की दूसरी भव्य मेंवानगर का निर्माण*
गादीपति सुमीत पीपाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के प्रथम मेवानगरी के बाद अब मध्यप्रदेश के पेटलावद में श्री नाकोड़ा भैरव देव के आदेशानुसार विश्व की दूसरी मेवानगरी पेटलावद में बनने वाली है। यह भव्य मेंवानगर का निर्माण मालव भूषण आचार्य भगवंत श्री नवरत्नसागर सूरीजी महाराजा के सुशिष्य वर्तमान आचार्य युवा हृदय सम्राट महामांगलिक प्रदाता श्री विश्वरत्न सागर सूरीजी महाराज साहब की पावन निश्रा में मेवानगर पेटलावद में रूपगढ़ रोड़ पर बनने जा रही है। जिसका भूमि पूजन कार्य हो चुका है। अब जल्द आगे की प्रक्रिया पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीजी महाराज साहब की पावन निश्रा में प्रारंभ किया जाएगा।
लाभार्थियों ने उतारी अपनी अपनी मन्नते
पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव ट्रस्ट मंडल मेवानगर पेटलावद के ट्रस्टी मनीष – शैतानमल कुमट के द्वारा शुभ महुर्त में उतारी जाने वाली महाआरती के चढ़ावे बोले गए जिसमे श्री पार्श्वनाथ भगवान की आरती का लाभ काँता बेन अशोक शाह मुंबई,मंगल दीवा आरती का लाभ शांतिलाल – राकेश चपलोद निम्बाहेडा, शासन माता अछुपता देवी जी की आरती का लाभ आशीष शाह मुंबई, श्री नाकोड़ा भैरव देव की महा आरती का लाभ शांतिलाल – राकेश चापलोद निम्बाहेड़ा एवं श्री नाकोड़ा काला भैरवजी की आरती का लाभ जयेश भाई दाहोद ने बढ़ चढ़ कर लिया । तत्पश्चात सभी लाभार्थियों ने अपने परिवार के साथ महा आरती उतारी। इस दौरान पूरा परिसर श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान, श्री नाकोड़ा भैरव देव के जयकारों से गुंजायमान हो गया। यही श्री नाकोड़ा भैरव देव के आदेशानुसार दरबार परिसर में भक्तों ने गोले की ज्योत खड़ी कर अपनी अपनी समस्याएं दादा के सामने रखकर श्री नाकोड़ा भैरवाय नमः का जाप किया। बाद मन्नतधारियों ने दादा के दरबार में दादा के आदेशानुसार 11 श्रीफल, 5 श्रीफल, छप्पनभोग,मेवा मिष्ठान,डमरू,त्रिशूल,छत्र इत्यादि अर्पण कर अपनी अपनी मन्नते पूरी की। वही लाभार्थियों द्वारा पधारे समस्त भक्तों के लिए स्वामीवात्सलय (अन्नपूर्णा प्रसादी) की विशेष व्यवस्था रखी गई। इस अवसर पर ट्रस्टी सुनील भांगू सहित श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव ट्रस्ट मंडल एवं कार्यकारिणी, महिला मंडल के सेवक सेविकाओं का विशेष सहयोग मिला।
इस दौरान उदयपुर, निम्बाहेड़ा, कुशलगढ़, जयपुर, दिल्ली, महाराष्ट्र, झारखंड मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, दाहोद लिमडी, झाबुआ, मेघनगर, बोरी, पारा, टांडा, रतलाम सहित कई स्थानों से पधारे भक्तों ने बड़ी संख्या में दादा के दरबार पहुंच कर दर्शन वंदन कर दादा से अपनी अपनी अर्जी लगाई। इस दौरान एक भक्त द्वारा निस्वार्थ भाव से पूरे दिन दादा के दरबार में अपने हाथों से स्वयं शुद्ध पेयजल पिलाने वाले भाई का मेवानगर पेटलावद कार्यकारिणी ने दुपट्टा पहना कर बहुमान किया। ओर सभी ने तालियो के साथ अनुमोदना की। इस दौरान संपूर्ण आयोजन का मंच संचालन मनीष कुमट झकनावदा ने किया। आभार कार्यकारिणी मेवानगर पेटलावद ने माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पीयूष पटवा ने दी।



