सारंगी
माहेश्वरी परिवार बांसवाड़ा एवं राठी परिवार रतलाम उत्तराखंड चार धाम दर्शन के लिए हुए रवाना….

सारंगी@संजय उपाध्याय
उत्तराखंड चार धाम बद्री विशाल, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, के दर्शन के लिए माहेश्वरी परिवार एवं राठी परिवार के 21 सदस्यों का दल रतलाम रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर रवाना हुए सभी यात्रियों का रतलाम रेलवे स्टेशन पर स्वागत कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
यात्रा संयोजक संजय माहेश्वरी ने बताया इस यात्रा को लेकर सभी यात्रियों में काफी उत्साह है 15 दिन की इस यात्रा में हम हरिद्वार ,ऋषिकेश होते हुए केदारनाथ, बद्री विशाल, यमुनोत्री जमनोत्री, गंगोत्री के दर्शन करेंगे बाबा के एवं आप सभी के आशीर्वाद से दर्शन कर सकुशल घर पहुंचेंगे।


