Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
सारंगी

श्री वीर तेजाजी महाराज की जयंती पर भक्तों ने निकाली निशान यात्रा मंदिर पर पहुंचकर चढ़ाये निशान…दर्जनों मन्नतधारियों ने चढ़ाए निशान…

सारंगी@संजय उपाध्याय

भादवा माह की बड़ी तेजा दशमी के अवसर पर सारंगी में श्री वीर तेजाजी महाराज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया नवमी रविवार की रात को तेजाजी मंदिर पर कथा का आयोजन रखा गया पंडित अविनाशउपाध्याय ने कथा का वाचन किया बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में पहुंचकर कथा का आनंद लिया

भैरवनाथ बस स्टैंड पर रविवार रात में तेजाजी महाराज के नाटक का आयोजन रखा गया इस नाटक को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी लोगों ने पहुंच कर नाटक का आनंद लिया
सोमवार को ढोल ताशे के साथ निशान यात्रा का भव्य चल समारोह निकाला गया यात्रा में अखाड़े वालों ने अपने करतब दिखाए
निशान यात्रा ढोल, ताशे, अखाड़े के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यात्रा वीर तेजाजी महाराज मंदिर परिसर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर निशान चढ़ाए।

मान्यता के अनुसार जहरीले जीव-जंतुओं के काटने पर पीड़ित व्यक्ति के परिजन तेजाजी महाराज के नाम से ताती (धागा) बांधते हैं, जिसे भादवा माह की बड़ी तेजा दशमी के दिन खोला जाता है। इसी परंपरा के तहत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

माताजी मंदिर के पास स्थित सदर बाजार में स्थित वीर तेजाजी महाराज का मंदिर वर्षों पुराना बताया जाता है मंदिर के प्रति क्षेत्रवासियों में गहरी आस्था है श्रद्धालुओं के अनुसार यहां मन्नत मांगने पर उनकी मनोकामना पूरी होती है

मंदिर के पुजारी ने बताया कि जहरीले जीव-जंतुओं के काटने से पीड़ित लोग यहां आते हैं। उन्हें तेजाजी महाराज की प्रतिमा के सामने बैठाकर लच्छे का धागा बांधा जाता है और मोरपंख से झाड़ा लगाया जाता है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि इससे एक-दो दिन में आराम मिलता है। उन्होंने कहा कि तेजाजी महाराज की कृपा से यहां आने वाला कोई भी श्रद्धालु निराश नहीं लौटता।

इस आयोजन को सफल बनाने में सारंगी पुलिश चौकी प्रभारी दीपक देवरे के नेतृत्व में, चौकी का समस्त पुलिस स्टाफ एवं राजस्व विभाग का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!