कॉम्बिंग गश्त के दौरान सारंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 5.17 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब व स्विफ्ट कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार….

सारंगी@संजय उपाध्याय
पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों एवं अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना पेटलावद (चौकी सारंगी) पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण
दिनांक 17 सितंबर 2026 की तड़के कॉम्बिंग गश्त के दौरान उपनिरीक्षक दीपक देवरे, चौकी प्रभारी सारंगी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बदनावर-भैंसोला (जिला धार) की ओर से एक स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध शराब भरकर पिपली पाडा-डाबड़ी के रास्ते लाई जा रही है।
मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पिपली पाडा नहर की पुलिया पर नाकाबंदी एवं चेकिंग प्रारंभ की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक GJ-04-BE-8130 को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन से लंदन प्राइड व्हिस्की की 12 पेटियां एवं माउंट बीयर 6000 की 06 पेटियां, कुल 175.68 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार एवं फरार आरोपी
• अमित पिता सुखराम भाबर, उम्र 25 वर्ष, निवासी छायन पाडा, थाना पेटलावद — गिरफ्तार।
• प्रकाश पिता देवराम डामर, निवासी रेला मोहनपुरा, थाना पेटलावद, जिला झाबुआ — फरार।
जब्त मशरूका
• लंदन प्राइड व्हिस्की — 12 पेटी, कुल 103.68 बल्क लीटर, कीमत ₹97,920/-।
• माउंट बीयर 6000 — 06 पेटी, कुल 72 बल्क लीटर, कीमत ₹19,728/-।
• स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक GJ-04-BE-8130 — अनुमानित कीमत ₹4,00,000/-।
• कुल शराब — 175.68 बल्क लीटर।
• कुल जब्त मशरूका — ₹5,17,648/-।
आरोपियों द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन किए जाने पर थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 433/2026, धारा 34(2), 36 मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
सराहनीय योगदान…
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया, उपनिरीक्षक दीपक देवरे (चौकी प्रभारी सारंगी), सहायक उपनिरीक्षक शिव कुमार शर्मा, सउनि गोवर्धन धाकड़, प्रधान आरक्षक (629) केमता चौहान, आरक्षक (194) नारायण सिंह एवं आरक्षक (518) अनिल मुवेल की मुख्य एवं सराहनीय भूमिका रही।


