Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
रायपुरिया

एक घंटे में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुम 7 वर्षीय बालक विजय सकुशल दस्तयाब…

रायपुरिया@राजेश राठौड़

दिनांक 18.09.2026 की शाम करीब 6 बजे फरियादी अपनी पत्नी के साथ अपनी 03 वर्षीय पुत्री के इलाज के लिए बाहर जा रहा था। उनका 07 वर्षीय पुत्र विजय गामड़ भी साथ में जाने की जिद करने लगा। वै उसको वहीं छोड़कर हॉस्पिटल चले गए। करीब 6:30 बजे वापस लौटने पर विजय घर पर नहीं मिला। आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी बालक का पता नहीं चलने पर थाना रायपुरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

प्रकरण में थाना रायपुरिया पुलिस द्वारा धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 0304/2026 पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस टीम द्वारा सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर बालक की तलाश की गई। पुलिस की तत्परता एवं लगातार प्रयासों से महज 1 घंटे के अंदर 07 वर्षीय विजय गामड़ को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।

बालक के सकुशल मिलने पर उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया। बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और परिवार में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!