पेटलावद
विपणन सहकारी संस्था की 9 दुकानों की किराया बोली नीलामी संपन्न, अधिकतम बोली 26,800 रुपए…

पेटलावद डेस्क। विपणन सहकारी संस्था मर्यादित पेटलावद द्वारा संस्था की दुकानों के आवंटन के लिए 5 अगस्त को किराया बोली नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई। नीलामी के दौरान कुल 8 दुकानों के लिए बोली लगाई गई, जिसमें सभी दुकानों का किराया बोली के माध्यम से आवंटन किया गया।
नीलामी में दुकानों के लिए अधिकतम मासिक किराया बोली 26,800 रुपए रही, जबकि सबसे कम बोली 2,551 रुपए रही। नीलामी प्रक्रिया के दौरान विपणन सहकारी संस्था के प्रशासक रविन्द्र जी सोलंकी प्रबंधक गजराज सिंह देवड़ा, नरेंद्र पाल सिंह सालुनिया हनुमंत सिंह गंगाखेडी़ व गणमान्य नागरिकों व गणमान्य पत्रकारों सहित संस्था का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।




