पेटलावद@जीतेंद्र बैरागी
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जनपद पंचायत पेटलावद में जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सौर ऊर्जा से जुड़े आमजन के सभी सवालों के जवाब एक ही स्थान पर मिलेंगे।
शिविर में सोलर की कितनी क्षमता की जरूरत होगी, कितने किलोवाट का संयंत्र लगाया जा सकता है, सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया, बैंक से ऋण, सोलर संयंत्र लगाने वाली कंपनियों, वोल्टेज सहित तकनीकी जानकारी और बिजली बिल में होने वाली बचत से जुड़े सवालों की जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी।
आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर सौर ऊर्जा से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करें और योजना का लाभ उठाएं। आयोजन मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, झाबुआ के माध्यम से किया जा रहा है।

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!