खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
आगामी नवरात्रि महोत्सव को लेकर श्री संकट मोचन मित्र मंडल की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में 15वें नवरात्रि महोत्सव को इस वर्ष भी भव्य एवं धूमधाम से मनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रभात लोहार को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं अर्पित मैन, विशाल राठौड़ एवं रोहित प्रजापत को उपाध्यक्ष, मनोज चौहान को कोषाध्यक्ष, पीयूष सोनी को सचिव, सहवाग प्रजापत को सह सचिव तथा अक्षय चौहान को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं पुजारी एवं संरक्षक के रूप में शंभुलाल लोहार को जिम्मेदारी दी गई।
मीडिया प्रभारी अक्षय चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन गरबा आयोजन होगा, जिसमें धामनोद के महाकाल म्यूजिकल ग्रुप, पारस पाटीदार, खलघाट के सिंगर भूपेंद्र डोंगरे एवं खरगोन की सिंगर ऋषिका मोहिते द्वारा गरबों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
बैठक में समिति के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सदस्यों ने नवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने तथा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर आयोजन की तैयारियों को लेकर आवश्यक चर्चा की।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!