मेघनगर डेस्क। विगत दिनों इंदौर में आयोजित अखिल भारतीय राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में परिषद की आगामी तीन वर्षीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब के पट्टधर, वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब के श्रीमुखारविंद से राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री सहित नवीन राष्ट्रीय पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए।
नवीन कार्यकारिणी में आहोर मूल निवासी एवं वर्तमान में राजमहेंद्री निवासी सुरेशजी तलावत को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उज्जैन निवासी संजयजी कोठारी को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया। वहीं मंदसौर निवासी सुधीरजी लोढ़ा को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर धानसा निवासी बाबूलालजी कटारिया संघवी, झाबुआ निवासी मुकेशजी जैन नाकोड़ा, कोयम्बतूर निवासी महावीरजी मूथा, धार निवासी मोहितजी तातेड़ तथा सूरत निवासी राहुलजी देसाई को नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में नेल्लूर निवासी शांतिलालजी रामाणी एवं बैंगलोर निवासी प्रकाशजी हिराणी को संरक्षक, जबकि मुंबई निवासी रमेशजी धरू एवं पारा निवासी प्रकाशजी छाजेड़ को परामर्शदाता का दायित्व प्रदान किया गया।
गच्छाधिपतिश्री के श्रीमुख से नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा होते ही देशभर के श्रीसंघ एवं परिषद परिवार में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम गुरुदेव की पावन प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए धर्म, समाज एवं मानवसेवा के क्षेत्र में परिषद की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को मेघनगर श्रीसंघ अध्यक्ष शांतिलालजी लोढ़ा, ज्ञान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहरलालजी चौरड़िया, नवयुवक परिषद के नवनियुक्त मध्यप्रदेश अध्यक्ष रजत कावड़िया, स्थानीय परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन, महिला परिषद अध्यक्ष स्नेहलता कावड़िया, बालिका परिषद अध्यक्ष अंशिका कावड़िया, तरुण परिषद अध्यक्ष रवि जैन गोलू, विमल जैन, राकेश लोढ़ा, गौरव कोठारी, राहुल रांका, मनीष लोढ़ा, निलेश कोठारी, दिलीप कोठारी, नरेंद्र रांका, राजेश भंडारी, दिविक कावड़िया, सुभाष लोढ़ा एवं अर्चित मुथा सहित परिषद साथियों एवं समाजजनों ने हार्दिक बधाई देते हुए सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!