पेटलावद

पेटलावद में उप-पंजीयक के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण, प्रथम दिन सेवा प्रदाता जतिन राठौड़ ने कराई पहली रजिस्ट्री…..

पेटलावद डेस्क। स्थानीय तहसील परिसर में उप-पंजीयक कार्यालय के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। नवीन और सुसज्जित भवन के प्रारंभ होने से अब क्षेत्र के पक्षकारों, किसानों और नागरिकों को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में बेहतर सुविधाएं व सुगम वातावरण मिलेगा।

लोकार्पण अवसर पर मुख्य रूप से कलेक्टर ऑफ स्टाम्प जी. एल. मंडलोई, पेटलावद तहसीलदार यशपाल मुजालदे, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश गोयल , पेटलावद उप-पंजीयक गोकुल जी भोसले तथा थांदला उप पंजीयक कार्यालय के उप-पंजीयक संतोष कुमार सोलंकी उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवीन भवन का फीता काटकर औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान तहसील क्षेत्र के समस्त सेवा प्रदाता (सर्विस प्रोवाइडर) एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

नवीन भवन के शुभारंभ के साथ ही पहले दिन दस्तावेजों के पंजीयन का कार्य भी सुचारू रूप से शुरू हुआ। कार्यालय में पहली रजिस्ट्री सेवा प्रदाता जतिन राठौड़ द्वारा प्रस्तुत की गई। उप-पंजीयक गोकुल भोसले द्वारा सहकारी विपणन संस्था पेटलावद के प्रबंधक गजराज सिंह देवड़ा तथा सुनील राठौड़ व दीपक मिस्त्री के मध्य निष्पादित दस्तावेज का प्रथम पंजीयन पूर्ण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि नवीन भवन में आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ पंजीयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक होगी। प्रथम रजिस्ट्री सफलतापूर्वक संपन्न होने पर उपस्थित अधिकारियों ने बधाई दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!