मेघनगर

213 मरीजों की जांच, 68 को चश्मे वितरित,,,रोटरी क्लब अपना मेघनगर के स्वास्थ्य शिविर में 16 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

वृद्ध दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब अपना मेघनगर के तत्वावधान में स्व. श्री ओमप्रकाश जी गुप्ता, इंदौर की स्मृति में पुत्र नीतेश गुप्ता एवं गुप्ता परिवार के सौजन्य से मंगलवार को विश्वकर्मा मंदिर, मेघनगर में विशाल निःशुल्क सर्व रोग निवारण स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ौदा के रिदम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर एवं पडवाल हॉस्पिटल मेघनगर की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर का शुभारंभ अतिथि मनोहर जी चोरड़िया, रजत कावड़िया, देवेंद्र जैन, राहुल लोढ़ा, राकेश लोढ़ा, गौरव कोठारी एवं नवलसिंह नायक ने भगवान शंकर जी की पूजा-अर्चना कर किया। अतिथियों का रोटरी क्लब द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद शर्मा, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. शैलेष पारीख, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल देसाई, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. व्योम बुच, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु वैष्णव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ईश्वर पाटीदार सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं फिजियोथैरेपी टीम ने मरीजों की जांच एवं परामर्श किया एवं दवाइंया वितरण सौरभ ललवानी, प्रांजल शर्मा, शैलेन्द्र ने सहयोग किया।

शिविर में कुल 213 मरीजों की जांच एवं 574 ओपीडी हुई। नेत्र परीक्षण के बाद 68 मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि 16 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। इन मरीजों के ऑपरेशन जीवन ज्योति हॉस्पिटलमेघनगर, एवं दो मरीजों के निर रिप्लेसमेंट भारत आयुष्मान योजना के अंतर्गत रिदम हॉस्पिटल बड़ोदा में निःशुल्क किए जाएंगे। मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क यथासंभव संभव पुरी दवाइयां भी वितरित की गईं। दवाइयों की व्यवस्था गुप्ता परिवार, पंकज ललवानी एवं संजय मेरावत के सहयोग से की गई।

शिविर में RBS, ECG, BP एवं SpO₂ जैसी आवश्यक जांचें की गईं। आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीजों के हड्डी एवं हृदय रोग से संबंधित आवश्यक ऑपरेशन निःशुल्क किए जाने की सुविधा बताई गई। जिन मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनके उपचार एवं आवश्यक ऑपरेशन में भी यथासंभव रियायती दर पर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब से उनका पिछले 10–12 वर्षों से संबंध है और रोटरी के माध्यम से लगातार सेवा करने का अवसर मिलता रहा है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों में सहयोग जारी रखने की बात कही।

रजत कावड़िया ने रोटरी क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी समाजसेवा के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों एवं स्टाफ का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। अतिथियों, मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। शिविर प्रातः 9:30 बजे से 3 बजे तक निरंतर चलता रहा

इस अवसर पर रोटरी क्लब अपना मेघनगर के अध्यक्ष रोटे. कमलेश गरवाल, उपाध्यक्ष रोटे. मांगीलाल नायक, रोटे. पंकज रांका, रोटे. गोविंद सिंह चौहान, रोटे. महेंद्र सोलंकी, रोटे. विनोद बाफना एवं शिविर संयोजक रोटे. भरत मिस्त्री शर्मा सहित रोटरी सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!