मेघनगर

जन्मदिन पर बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, रोटरी ने विद्यालय को भेंट किया झूला…

पीपलखुटा में रोटरी बाल मुस्कान झूला प्रकल्प का शुभारंभ अध्यक्ष कमलेश गरवाल ने कराया तिथि भोज अब तक सात विद्यालयों में लगाए जा चुके झूले…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

सेवा को उत्सव और जन्मदिन को समाजसेवा का अवसर बनाने की प्रेरणादायी पहल करते हुए रोटरी क्लब अपना मेघनगर ने एकीकृत माध्यमिक विद्यालय, पीपलखुटा में “रोटरी बाल मुस्कान झूला प्रकल्प” के अंतर्गत सातवें झूले का शुभारंभ किया। रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे. कमलेश गरवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के बच्चों को तिथि भोज कराया और विद्यालय को झूला भेंट कर बच्चों के साथ अपनी खुशियां साझा कीं।एव इस प्रकल्प का शुभारंभ अतिथि द्वारा झूले के बाहर रिबिन न काटते हुए एक गाँठ को खोलकर एव नोनिहाल बच्चों को बिठाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ दीपेश सोलंकी तथा विशेष अतिथि सरपंच मकन सिंह डामोर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ एवं रोटरी परम्परा अनुसार कार्यक्रम विधिवत चालू करने की घोषणा रोटरी पुर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी ने की रोटरी परम्परा अनुसार रोटरी चतुविद मंत्र का वाचन रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष श्री मांगीलाल नायक ने किया

इस अवसर पर रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रोटे. भरत मिस्त्री शर्मा, उपाध्यक्ष रोटे. मांगीलाल नायक, रोटे. पंकज रांका, श्रीमती माया शर्मा, श्रीमती कुसुम सोलंकी, अभय जैन सहित रोटेरियन, साथी व शाला परिवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शिक्षा और बच्चों की खुशियों को प्राथमिकता

रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे. कमलेश गरवाल ने कहा कि रोटरी क्लब सेवा कार्यों के साथ शिक्षा एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास को विशेष प्राथमिकता दे रहा है। विद्यालयों में खेल एवं मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध कराकर बच्चों को खुशनुमा वातावरण देना क्लब का उद्देश्य है।

सरपंच मकन सिंह डामोर ने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए प्रकल्प के विस्तार के लिए ₹5,100 पांच हजार एक सो रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की।

संस्थापक अध्यक्ष रोटे. भरत मिस्त्री शर्मा ने बताया कि रोटरी बाल मुस्कान झुला प्रकल्प की योजना के अंतर्गत शाला परिवार की ओर से ₹3,100 सहयोग राशि प्राप्त होने पर रोटरी क्लब द्वारा विद्यालय में झूला लगाया जाता है बाकी रकम क्लब द्वारा दि जाती है। इस झूला प्रकल्प के अंतर्गत अब तक सात झूले विभिन्न विद्यालयों में लगाए जा चुके हैं।

मुख्य अतिथि बीईओ दीपेश सोलंकी ने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए रोटरी क्लब को ₹6,000 सहयोग राशि देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय में बच्चों के लिए अतिरिक्त झूले एवं फिसलपट्टी लगाने का सुझाव भी दिया।

इस अवसर पर कवि निसार पठान ने अपने पिता श्री की पुण्यतिथि पर स्कूल में एक पंखा देने की घोषणा की। संस्था की शिक्षिका श्रीमती रागिनी कंठालिया ने अपने पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर रोटरी क्लब को ₹3,100 तीन हजार रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की।

गायक राकेश हाड़ा ने सेवा के ऊपर सुंदर प्रस्तुति की सभी सुनकर प्रश्न होगये जिला कलेक्टर के आदेश पर आज इस विद्यालय में भी तिथि भोज का आयोजन रखा गया जिसमें संस्था के विधालय के शिक्षक एव शिक्षका ने बच्चों के साथ तिथि भोज भी किया

अतिथियों एवं रोटेरियन साथियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ खुशियां साझा कीं। झूला मिलने की खुशी बच्चों के चेहरों पर साफ दिखाई दी। रोटरी के सरंक्षक श्री भरत मिस्त्री ने अपने उदबोधन में कहा कि रोटरी क्लब अपना शिक्षा व स्वास्थ्य एव सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करता है एव किसी भी शाला या सार्वजनिक जगह पर कम दर पर झूले की लागत लेकर बाकी रोटरी अपने पास से रुपए की यवस्था कर इस प्रकल्प को इस अंचल में पूरा करेगी रोटरी ने सभी बच्चों को उपहार भी दिए बच्चों की मुस्कान झूले एव सहभोज व उपहार से चेहरे खिल उठे

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन जयंत बैरागी ने किया। अंत में संस्था प्रमुख राजेंद्र सिंह पडवाल ने सभी अतिथियों, रोटेरियन एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

रोटरी क्लब अपना मेघनगर का यह प्रकल्प सेवा के साथ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने तथा ग्रामीण विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

विशेष आकर्षण

जन्मदिन मनाने का अनूठा अंदाज—खुद की खुशी बच्चों के साथ बांटी, विद्यालय को दिया मुस्कान का उपहार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!