मेघनगर

फुटतालाव नवरात्री महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

मेघनगर स्थित मारुती कुटीर वनेश्वर हनुमान मंदिर में आगामी नवरात्री महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मंदिर के महंत दिलीपदासजी के मार्गदर्शन में समिति अध्यक्ष सुरेशचंद जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें राजेश जैन, जैकी जैन समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में महोत्सव को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सुरक्षा, मंच, लाइटिंग और साउंड व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, गरबा प्रस्तुति के लिए मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के कई प्रतिष्ठित गरबा समूहों का चयन किया गया, जो नौ दिनों तक अपनी पारंपरिक एवं आधुनिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।इसमें बब्बर ग्रुप इंदौर ,एलिमेंट ग्रुप इंदौर, मारुति ग्रुप,विकी ग्रुप बड़ौदा गरबा हेतु तथा राकेश ग्रुप,नई दिल्ली को आर्केस्ट्रा के लिए चयन किया गया ।सिंगर कविता श्रीवास्तव एवं धर्मेंद्र केवट दाहोद का चयन किया गया वहीं साहू टेंट हाउस को टेंट की व्यवस्था दी गई ।

उल्लेखनीय है कि पिछले सत्रह वर्षों से हो रहा यहां का नवरात्री आयोजन मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन है, जिसे दशकों से प्रदेश स्तरीय ख्याति प्राप्त है। इस वर्ष यह 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित होगा, जहाँ नौ दिनों तक माता की आराधना, भजन-कीर्तन एवं रास-गरबा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

मंदिर परिसर में अंबाजी, लक्ष्मीजी, गणेशजी, सांवरिया सेठ, हनुमानजी एवं भोलेनाथ सहित कई मूर्तियाँ स्थापित की गई हैं। इस आयोजन में मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान से हजारों श्रद्धालु दर्शन एवं गरबा रास का आनंद लेने के लिए पहुँचते हैं, जिससे मेघनगर नौ दिनों तक भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण से ओतप्रोत हो जाता है।

इस बैठक में हरिराम गिरधानी, सुभाष गहलोत, आनंदीलाल पडियार, दिनेश बैरागी सहित मंदिर समिति के कई सदस्य उपस्थित थे। सभी ने आयोजन की सफलता हेतु अपने-अपने सुझाव देते हुए आपसी सहयोग का आश्वासन दिया, और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने का निर्णय लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!